सात दिवसीय हरियाली है तो खुशहाली पौधरोपण अभियान का समापन
सात दिवसीय हरियाली है तो खुशहाली पौधरोपण अभियान का समापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति द्वारा चल रहे सात दिवसीय “हरियाली है तो खुशहाली है” पौधरोपण अभियान का समापन शुक्रवार को उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित नवज्ञान ज्योति सी. सै. स्कूल में पौधे लगाकर किया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक व अभियान संयोजक करामत खान ने बताया कि अभियान के तहत एक सप्ताह में चूरू सहित आसपास की तहसीलों व कस्बों में समिति की तरफ से 411 छायादार व फलदार पौधे लगाकर उनकी नियमित सार-संभाल और देखभाल का संकल्प लिया गया।
समिति उप कोषाध्यक्ष सलमान खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम रखने में पेड़ पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। स्कूल डायरेक्टर अरशद खान ने कहा कि बारिश के मौसम में हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान, वरिष्ठ सदस्य अयूब खान चायल, समाजसेवी अयूब खान गौड़, महबूब खान, रफीक खान तंवर, सत्तार खान, अरमान खान आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262194


