[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूडी नगर में सालों पुराना आम रास्ता खुला:प्रशासन ने अवैध निर्माण और बाउंड्री को तोड़ा; ग्रामीणों को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डूडी नगर में सालों पुराना आम रास्ता खुला:प्रशासन ने अवैध निर्माण और बाउंड्री को तोड़ा; ग्रामीणों को मिली राहत

डूडी नगर में सालों पुराना आम रास्ता खुला:प्रशासन ने अवैध निर्माण और बाउंड्री को तोड़ा; ग्रामीणों को मिली राहत

नवलगढ़ : भोड़की के राजस्व ग्राम डूडी नगर में सालों से लंबित आम रास्ते का विवाद प्रशासनिक कार्रवाई के बाद खत्म हो गया। तहसीलदार के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमाज्ञान किया और रिकॉर्ड के अनुसार सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर आवाजाही के लिए रास्ता पुनः खुलवा दिया।

लंबे समय से था अतिक्रमण

जानकारी के अनुसार डूडी नगर में यह सार्वजनिक रास्ता सालों से कुछ लोगों द्वारा अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमित कर लिया गया था। इसके साथ ही रास्ते की भूमि को जोत लेने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन ने आम रास्ते को बहाल किया।
प्रशासन ने आम रास्ते को बहाल किया।

सीमाज्ञान के बाद आम रास्ता बहाल

इस संबंध में लगातार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर सीमाज्ञान कराया। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद आम रास्ता पूरी तरह बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

प्रशासन ने मौके से बाउंड्री का निर्माण हटाया।
प्रशासन ने मौके से बाउंड्री का निर्माण हटाया।

मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीण लीलाधर डूडी ने बताया कि यह डूडी नगर का सालों पुराना सार्वजनिक रास्ता है। लीलाधर डूडी ने बताया कि इस रास्ते को आपसी समझाइश से खुलवाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए उपखंड अधिकारी और तहसीलदार से कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन के हस्तक्षेप से रास्ता खुल गया, जिससे अब ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

प्रतिपक्ष की गीता देवी झाझड़िया ने प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ही परिवार के कुछ लोग द्वेषवश उनकी जमीन से जबरन रास्ता निकाल रहे हैं। उनका कहना था कि उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर बाउंड्री का निर्माण कराया था, जिसे प्रशासन ने गलत बताते हुए ध्वस्त कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin