[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को खिलाया देशी घी का चूरमा:सीबीईओ ने स्कूल में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, नए प्रधानाचार्य का किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को खिलाया देशी घी का चूरमा:सीबीईओ ने स्कूल में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, नए प्रधानाचार्य का किया स्वागत

सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को खिलाया देशी घी का चूरमा:सीबीईओ ने स्कूल में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, नए प्रधानाचार्य का किया स्वागत

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के पिलानी रोड स्थित श्री जमनादास अडुकिया राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ कृष्ण भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को देशी घी के चूरमे का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए भी देशी घी का चूरमा प्रसाद के रूप में तैयार किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) उमादत्त झाझड़िया, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीईओ) सुरेश पायल, निवर्तमान पार्षद निरंजन सैनी, आरपी सुशील सैनी, विद्याधर सैनी, दीपक सैनी, दिनेश गौड़, महावीर नायक, महेन्द्र महला और पुरुषोत्तम कुमावत सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थागत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्य के लिए प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसडीएमसी) के सदस्यों ने विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और उपस्थित अतिथियों ने नए नेतृत्व के साथ विद्यालय की प्रगति की कामना की।

आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की सामूहिक आरती के साथ हुआ। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया और श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में आयोजन संपन्न हुआ।

Related Articles