देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को राजकीय डीबी जनरल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, रेडियोलॉजी, दवा वितरण सहित विभिन्न चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार मिले और अस्पताल में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं हो।
निरीक्षण के दौरान रेडियोलॉजी विभाग में भीड़ को देखते हुए जिला कलक्टर ने टोकन व्यवस्था लागू करने तथा अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही नव निर्मित ओपीडी भवन में दवा वितरण केंद्र, पर्ची काउंटर और ब्लड कलेक्शन सेंटर एक ही स्थान पर संचालित करने तथा अस्पताल परिसर के रैंपों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि सरकारी अस्पताल आमजन की उम्मीद का केंद्र हैं, इसलिए चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, इमरजेंसी सेवाएं और दवा वितरण व्यवस्था बेहतर बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नियमित समीक्षा कर कमियों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमाकांत खींची भी मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us