[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला प्रभारी मुंसिफ अली खान के झुंझुनूं दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला प्रभारी मुंसिफ अली खान के झुंझुनूं दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक हुई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला प्रभारी मुंसिफ अली खान के झुंझुनूं दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक हुई

झुंझुनूं : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला प्रभारी मुंसिफ अली खान के झुंझुनूं दौरे कों लेकर गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान ने मोर्चे के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए प्रभारी के दौरे से पहले एक सप्ताह के अंदर अपनी टीम बना कर जिले भर में प्रवास कार्यक्रम आयोजित करे और मोदी सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने आदि जिम्मेदारियां सौंपी।

जिलाध्यक्ष चौहान ने प्रवास कार्यक्रम की मोनरेटिंग करने के लिए मोर्चे के जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट व लुकमान खान गांगियासर को जिम्मेदारी सौंपी तथा पार्टी के काम मे लापरवाही करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही का हवाला दिया।

इस अवसर पर बैठक में मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मोम, हाजी मो अय्यूब, इक़बाल खान, शौकत अली, मोर्चे के नगरमंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, उस्मान गनी लादूसरिया, शाहिद फारूकी, निज़ामुद्दीन खान, इमरान राठौड़, रईस कुरेशी, यासीन खान लुहार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles