[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बकाया भुगतान नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज, आज से तालाबंदी और कार्य बहिष्कार की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बकाया भुगतान नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज, आज से तालाबंदी और कार्य बहिष्कार की चेतावनी

बकाया भुगतान नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज, आज से तालाबंदी और कार्य बहिष्कार की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लंबित भुगतान को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। महिला संगठन की जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी नाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो 17 जुलाई से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी कर ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीबीई, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई), भवन किराया, प्रोत्साहन राशि और मोबाइल रिचार्ज सहित विभिन्न मदों का भुगतान लंबे समय से लंबित है। कई बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

महिला संगठन ने स्पष्ट कहा कि जब तक 100 प्रतिशत बकाया भुगतान नहीं होगा, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी नाई ने कहा कि यह आंदोलन कार्यकर्ताओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है तथा सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

Related Articles