[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खबर का असर : पांच दिन बाद खुली विभाग की आंखें, टूटे हाईटेंशन पोल की जगह लगाया नया पोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खबर का असर : पांच दिन बाद खुली विभाग की आंखें, टूटे हाईटेंशन पोल की जगह लगाया नया पोल

खबर का असर : पांच दिन बाद खुली विभाग की आंखें, टूटे हाईटेंशन पोल की जगह लगाया नया पोल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शेखीसर

फतेहपुर : जनमानस शेखावाटी न्यूज द्वारा फतेहपुर शहर के नारी रोड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त हाईटेंशन विद्युत पोल एवं जमीन पर पड़े विद्युत तारों से उत्पन्न संभावित खतरे को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विद्युत विभाग की सीटी शाखा फतेहपुर के अधिकारी हरकत में आए । विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को हटाया तथा उसकी जगह नया विद्युत पोल स्थापित कर लाइन को सुरक्षित करने का कार्य पूरा किया।

समाचार प्रकाशित होने से पहले स्थानीय निवासी पंकज का कहना था कि समस्या की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय पर समाधान नहीं हो सका। इस दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में लगातार चिंता बनी रही।

प्रकाशित खबर

समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर नया पोल लगाया और विद्युत लाइन को व्यवस्थित किया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। और बड़ा खतरा टला

हालांकि अब समस्या का समाधान हो चुका है, लेकिन यह सवाल अब भी बरकरार है कि यदि समय पर कार्रवाई की जाती तो लोगों को कई दिनों तक संभावित खतरे के बीच क्यों रहना पड़ता? और क्यों खबर छपती मगर निगम के अंदर बैठे अधिकारी तब तक नही जागते जब खबरों में निगम की लापरवाही सामने ना आए जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं में जवाबदेही भी उतनी ही आवश्यक है।

क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए विभाग समयबद्ध निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।

जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना मीडिया का दायित्व है। जनमानस शेखावाटी न्यूज आगे भी आमजन की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों को तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रूप से उठाता रहेगा, ताकि जिम्मेदार संस्थाएं समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles