[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएसएनएल ने भिर्र और थली में चलाया डिजिटल जागरूकता अभियान, भारतनेट व फाइबर योजनाओं की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बीएसएनएल ने भिर्र और थली में चलाया डिजिटल जागरूकता अभियान, भारतनेट व फाइबर योजनाओं की दी जानकारी

बीएसएनएल ने भिर्र और थली में चलाया डिजिटल जागरूकता अभियान, भारतनेट व फाइबर योजनाओं की दी जानकारी

बुहाना : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) झुंझुनूं के प्रधान महाप्रबंधक पवन कुमार खत्री के नेतृत्व में गुरुवार को बुहाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत भिर्र एवं थली का दौरा कर ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं और भारतनेट योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उप महाप्रबंधक सोहन लाल वर्मा, सहायक महाप्रबंधक परवेज कुमार बलौदा, खेतड़ी के एसडीओ विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम में भिर्र के सरपंच शीशराम मान, थली के सरपंच पवन कुमार जांगिड़, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को ABNU (भारतनेट उद्यमी) योजना के साथ ग्रामीण डिजिटलीकरण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बीएसएनएल के नए रूरल एंट्री 259 फाइबर प्लान की विशेषताओं से अवगत कराते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने योजना के प्रचार-प्रसार का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएनएल फाइबर के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस सहित आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतनेट और बीएसएनएल की योजनाएं ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles