रोडवेज कंडक्टर से मारपीट, कर्मचारी भूख हड़ताल पर:आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी, बस संचालन टला
रोडवेज कंडक्टर से मारपीट, कर्मचारी भूख हड़ताल पर:आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी, बस संचालन टला
चूरू : चूरू में रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार से प्रस्तावित बस संचालन बंद करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। बस कंडक्टर से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह निर्णय जिला पुलिस प्रशासन और रोडवेज अधिकारियों के साथ देर रात हुई बातचीत के बाद लिया गया।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो 17 जुलाई से चूरू डिपो का बस संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। देर रात हुई वार्ता में जिला पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, चूरू डीएसपी, चूरू कोतवाली थानाधिकारी, मुख्य प्रबंधक चूरू डिपो, प्रबंधक संचालन और प्रबंधक प्रशासन मौजूद थे।
अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए 16 जुलाई दोपहर तक का समय मांगा। कर्मचारी नेताओं ने लंबी चर्चा के बाद प्रशासन को यह समय देने पर सहमति जताई, जिसके बाद आंदोलन का स्वरूप बदलकर भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया। भूख हड़ताल पर जितेंद्र सिंह चाहर, तालीम हुसैन, महेंद्र धायल, हेम सिंह और राजेश पायल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260371


