न्यामा बाजार में मुख्य सड़क पर 1सप्ताह से खुला गड्ढा:फाइबर लाइन बिछाने के लिए खोदा था, काम होने के बाद नहीं की मरम्मत
न्यामा बाजार में मुख्य सड़क पर 1सप्ताह से खुला गड्ढा:फाइबर लाइन बिछाने के लिए खोदा था, काम होने के बाद नहीं की मरम्मत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में शामिल न्यामा बाजार के मुख्य मार्ग पर करीब एक सप्ताह पहले खोदा गया गड्ढा अब तक नहीं भरा गया है। गड्ढा खुले होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर बाजार में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहने से यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले कोई फाइबर लाइन बिछाने के लिए यह गड्ढा किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसी या विभाग की ओर से गड्ढे को भरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक आते-जाते हैं। ऐसे में खुले गड्ढे को जल्द नहीं भरा गया तो किसी भी समय जनहानि हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल गड्ढे को भरवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाने तथा भविष्य में सड़क खोदने के बाद समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260384


