[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस ने सड़क किनारे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत:खेत से घर जा रहे थे, सिंघाना की तरफ से आई बस ने कुचला; बस जब्त की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस ने सड़क किनारे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत:खेत से घर जा रहे थे, सिंघाना की तरफ से आई बस ने कुचला; बस जब्त की

रोडवेज बस ने सड़क किनारे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत:खेत से घर जा रहे थे, सिंघाना की तरफ से आई बस ने कुचला; बस जब्त की

झुंझुनूं : झुंझुनूं में राजस्थान रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

घटना सिंघाना थाना क्षेत्र के भैसावता कलां गांव में गोठ का मोड़ के पास गुरुवार सवेरे की है। बुजुर्ग की पहचान हरिराम शर्मा (70) के रूप में हुई है। हरिराम शर्मा खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

सिंघाना की तरफ से आई बस, पीछे से मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, भैसावता कलां निवासी हरिराम शर्मा (70) गुरुवार को अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे। गोठ मोड़ के पास सिंघाना की तरफ से आ रही बीकानेर डिपो की राजस्थान रोडवेज बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरिराम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल हरिराम शर्मा को तुरंत उपचार के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

बस को जब्त किया, ड्राइवर पर मामला दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह बिजारणियां पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और बस को थाने लाया गया। मृतक के बेटे चंद्रभान शर्मा ने सिंघाना थाने में बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles