[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

नीमकाथाना के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

सीकर : जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश गहलोत ने बुधवार को जिले के नीमकाथाना में नव संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएमओ डॉ कमल सिंह शेखावत ने भर्ती महिलाओं को दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में रोगी भार, स्टॉफ की उपस्थिति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र के एसएनसीयू, ऑपरेशन थियेटर की साफ सफाई, बच्चा वार्ड, महिलाओं वार्ड, ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं ओपीडी में आई हाई रिस्क महिलाओं का चिन्हिकरण और उपचार की व्यवस्थाएं, वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से वार्ता कर दवाइयों की उपलब्ध, जांच व उनको दी गई सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, समय पर जांच और प्रसव की माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles