[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम आवास योजना की किस्त अटकी:नगर परिषद पहुंचे लोग, बोले- पैसे नहीं मिलने से 6 महीने से मकान अधूरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

पीएम आवास योजना की किस्त अटकी:नगर परिषद पहुंचे लोग, बोले- पैसे नहीं मिलने से 6 महीने से मकान अधूरे

पीएम आवास योजना की किस्त अटकी:नगर परिषद पहुंचे लोग, बोले- पैसे नहीं मिलने से 6 महीने से मकान अधूरे

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में किस्तें मिलने पर देरी को लेकर आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद पहुंचकर कार्यवाहक आयुक्त चारवी को अपनी परेशानी बताई। पार्षद दीनदयाल पारीक के नेतृत्व में पहुंचे नया बास के लोगों ने बताया कि 6 महीने पहले योजना की पहली किस्त आई थी। लेकिन किसी की दूसरी किस्त तो किसी की तीसरी किस्त अटकी पड़ी है।

किस्त नहीं मिलने से मकान अधूरे

पारीक ने बताया- लोगों ने मकान बनाने शुरू कर दिए। ऐसे में अगली किस्त नहीं मिलने से काम अधूरा पड़ा है और ईंट, सीमेंट आदि सामान वाले चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच किसी ने अगर रुपए उधार लेकर मकान बनवा लिया, तो जांच के नाम पर योजना से बाहर करने की बात कही जा रही है।

लोगों ने बताया कि कभी इनका पोर्टल नहीं चलता, तो कभी कोई और समस्या बताई जा रही है। जिसके कारण कई लोगों के निर्माण अधूरे पड़े हैं। उन्हें कहा गया था कि मकान पट्टी तक बनाने पर फोटो होगी। इसके बाद दूसरी किस्त मिलेगी। फोटो हमने मार्च में करवा दी, लेकिन किस्त दूसरी आज तक नहीं मिली। इस बीच कुछ लोगों के पास मैसेज भी आए, लेकिन पैसे नहीं मिले।

मामले को लेकर कार्यवाहक आयुक्त चारवी ने बताया- मार्च ने हमने दूसरी ओर तीसरी किस्त का एफटीओ जनरेट किया था। जो महीने भर बाद रिजेक्ट हो गया।पिछले दो महीने से पोर्टल पर भी कई इश्यू आ रहे हैं। कई लाभार्थियों के नाम मिसिंग आ रहे है। इस वजह से दूसरी, तीसरी किस्त जनरेट नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पोर्टल की खराबी को लेकर दो बार लेटर लिख कर अवगत करवाया जा चुका है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान नवरतन पारीक, गोपीचंद दर्जी, कन्हैया दायमा, एडवोकेट मनीष दाधीच, योगिता कंवर, ज्योति सोनी, चुकी देवी, पवन पारीक, ज्योति पांडिया, हंसराज परीक सहित कई लोग मोजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker