गर्ल्स कॉलेज श्रीमाधोपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम:नई छात्राओं को दी जानकारी, विषय चयन के बारे में बताया
गर्ल्स कॉलेज श्रीमाधोपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम:नई छात्राओं को दी जानकारी, विषय चयन के बारे में बताया
श्रीमाधोपुर : राजकीय कन्या गर्ल्स श्रीमाधोपुर में बुधवार को पहले सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) पर आधारित ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को नए पाठ्यक्रम, विषय चयन प्रक्रिया और आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्राओं को दी जानकारी
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुवालाल (भूगोल) ने छात्राओं को बताया कि प्रथम सेमेस्टर में उन्हें तीन मेजर विषयों के साथ एक माइनर विषय का चयन करना होगा। माइनर विषयों में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत साहित्य जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, SEC, AEC, VAC और MDC जैसे अन्य विषयों की उपयोगिता और पाठ्यक्रम की भी जानकारी दी गई।
मूल्यांकन की प्रक्रिया समझाई
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. साँवर मल जाट ने सेमेस्टर प्रणाली के तहत आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि सभी आठ प्रश्न-पत्रों में 30-30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं। इसके लिए कॉलेज स्तर पर परीक्षाएं, नियमित उपस्थिति, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। प्राचार्य ने छात्राओं से नियमित अध्ययन और सभी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2259465

