[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद खेड़ी में नया एईएन कार्यालय का शुभारंभ:पहले अधिकारी ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद खेड़ी में नया एईएन कार्यालय का शुभारंभ:पहले अधिकारी ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने जताया आभार

जाजोद खेड़ी में नया एईएन कार्यालय का शुभारंभ:पहले अधिकारी ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने जताया आभार

जाजोद : जाजोद खेड़ी के जीएसएस पर नवसृजित बिजली बोर्ड का सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय शुरू हो गया है। बुधवार को राकेश मीणा ने इस कार्यालय के प्रथम एईएन के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

इस कार्यालय के शुरू होने से जाजोद खेड़ी और आसपास के गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें नए कनेक्शन, बिल संबंधी समस्याओं और बिजली कटौती की शिकायतों के समाधान के लिए खंडेला या श्रीमाधोपुर नहीं जाना पड़ेगा। सभी कार्य स्थानीय स्तर पर ही संपादित हो सकेंगे।

पदभार ग्रहण करने पर ग्रामीणों ने एईएन राकेश मीणा का स्वागत किया। ग्रामीणों ने खंडेला विधायक सुभाष मील का भी आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से यह अलग एईएन कार्यालय स्वीकृत हुआ है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस नए कार्यालय से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी तथा समस्याओं का समाधान समय पर सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस अवसर पर रणजीत बराला, श्रीराम कुड़ी, ख्याली राम लाटा, मुकेश बिजरणियां, नाथूलाल लाटा, मक्खन लाल वर्मा, भोला दास स्वामी, धुड़ाराम महला, सहायक अभियंता फूलचंद जांगिड, लक्ष्मीकांत कुमावत, झाबरमल कुमावत, हितेश जाजोद सहित कई कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles