[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे रहेंगे बंद:रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगे पट; विशेष पूजा-सेवा और तिलक-श्रृंगार होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे रहेंगे बंद:रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगे पट; विशेष पूजा-सेवा और तिलक-श्रृंगार होगा

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे रहेंगे बंद:रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगे पट; विशेष पूजा-सेवा और तिलक-श्रृंगार होगा

खाटूश्यामजी : खाटूश्याम बाबा का 20 जुलाई को विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर में 20 जुलाई (सोमवार) को खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार के कारण मंदिर में 19 घंटे दर्शन बंद रहेंगे। 19 जुलाई को रात 10 बजे से 20 जुलाई की शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

खाटूश्याम बाबा के मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 20 जुलाई को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

Related Articles