[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी वन क्षेत्र में ड्रोन से बरसाए गए सीड बॉल्स:हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग की नई पहल, मेहाड़ा में शुरू किया अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खेतड़ी वन क्षेत्र में ड्रोन से बरसाए गए सीड बॉल्स:हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग की नई पहल, मेहाड़ा में शुरू किया अभियान

खेतड़ी वन क्षेत्र में ड्रोन से बरसाए गए सीड बॉल्स:हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग की नई पहल, मेहाड़ा में शुरू किया अभियान

खेतड़ी : खेतड़ी वन क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से वन विभाग ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। विभाग ने मेहाड़ा वन क्षेत्र में ड्रोन की मदद से सीड बॉल्स (बीज गेंदों) का छिड़काव किया। इस तकनीक के जरिए उन दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ इलाकों तक भी बीज पहुंचाए गए, जहां पारंपरिक तरीके से पहुंचना आसान नहीं होता।

क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि वन विभाग वन संरक्षण और वन क्षेत्र के विस्तार के लिए लगातार नई तकनीकों को अपनाने पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में मेहाड़ा वन क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स का छिड़काव किया गया।

उन्होंने बताया कि सीड बॉल्स में विभिन्न प्रजातियों के बीजों को मिट्टी और जैविक पदार्थों के साथ सुरक्षित तरीके से तैयार किया जाता है। बारिश के दौरान अनुकूल वातावरण मिलने पर ये बीज अंकुरित होकर नए पौधों का रूप लेते हैं, जिससे प्राकृतिक रूप से वन क्षेत्र का विस्तार होता है।

दुर्गम क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचे बीज

वन अधिकारी ने बताया कि पारंपरिक रोपण की तुलना में ड्रोन तकनीक अधिक प्रभावी साबित हो रही है। इससे कम समय में बड़े क्षेत्र को कवर किया जा सकता है, श्रम की बचत होती है और ऐसे स्थानों तक भी बीज पहुंचाना संभव हो जाता है, जहां सामान्य परिस्थितियों में पहुंचना कठिन होता है।

पूरे अभियान की वन विभाग ने की निगरानी

सीड बॉल्स छिड़काव अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने पूरे कार्य की निगरानी की और अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कराया। विभाग का मानना है कि यह पहल आने वाले वर्षों में वन क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना

वन विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से वन क्षेत्रों में हरियाली बढ़ेगी, जैव विविधता को संरक्षण मिलेगा और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस अभियान के दौरान वनरक्षक सुमेर सिंह, महिपाल सिंह रिणवा, अजय सोनी सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles