ऐतिहासिक धवलपालिया जोहड़ मैदान पर अंडर-21 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
फीता काटकर हुआ शुभारंभ, विजेता टीम को ₹5100 व उपविजेता को ₹3100 नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी मिलेगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे के ऐतिहासिक धवलपालिया जोहड़ खेल मैदान पर बुधवार को जागरूक मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित अंडर-21 क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील जांगिड़ ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पवन चेजारा, अजय जांगिड़ तथा कोच महावीर सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया! प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में शेखसर और ऊंटवालिया की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मैच का टॉस कोच महावीर सिंह चौहान ने करवाया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5100 रु. नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 3100 रु. नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कोच महावीर सिंह चौहान ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने आगामी मुकाबलों के भी रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2258523


