खदान में काम के दौरान जेसीबी में लगी आग, मशीन जलकर राख
खदान में काम के दौरान जेसीबी में लगी आग, मशीन जलकर राख
बबाई : थाना क्षेत्र के बटियाला की ढाणी स्थित एक निजी खदान में सोमवार दोपहर काम के दौरान जेसीबी मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी मशीन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।
मशीन मालिक हजारीलाल मीणा ने बताया कि जेसीबी को प्रति घंटे के हिसाब से निजी खदान में कार्य के लिए लगाया गया था। दोपहर करीब एक बजे काम करते समय अचानक मशीन में आग भड़क उठी।
सूचना पर बबाई थाना पुलिस और खेतड़ीनगर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक जेसीबी पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2258515


