लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन ने 75 विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी
लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन ने 75 विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन की ओर से प्रेरणास्रोत एमजेएफ लायन डॉ. जे.सी. जैन की जयंती पर आयोजित सेवा सप्ताह के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बसंत विहार में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 75 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चाहर रहे। क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मूंड ने विद्यार्थियों को डॉ. जे.सी. जैन के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों और समाजसेवा के महत्व से अवगत कराते हुए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लायन डॉ. संगीता मूंड के सहयोग से गौशाला में गोवंश को हरा चारा एवं पौष्टिक आहार अर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सचिव ओमप्रकाश मूंड, कोषाध्यक्ष रामअवतार सिंह रेपसवाल, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चाहर, रणधीर सिंह डूडी, रामकुमार झाझड़िया सहित क्लब सदस्य एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2256843

