जन्मदिन पर पूर्व सैनिक ने शहीद धर्मपाल डूडी को किया नमन, पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि
जन्मदिन पर पूर्व सैनिक ने शहीद धर्मपाल डूडी को किया नमन, पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि
पिलानी : निकटवर्ती गांव धिंधवा अगुना में भारत-पाक युद्ध 1965 और 1971 के वीर योद्धा एवं पूर्व सैनिक अमर सिंह डूडी ने अपने जन्मदिन पर 1971 के शहीद धर्मपाल डूडी के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए फूलों के दो बड़े गुलदस्ते भी भेंट किए।
अमर सिंह डूडी ने सेना में रहते हुए 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरता का प्रदर्शन किया था। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें समर सेवा मेडल और पश्चिमी स्टार मेडल से सम्मानित किया है।
शहीद के भतीजे अनिल कुमार ने बताया कि धिंधवा अगुना गांव का हर व्यक्ति शहीद धर्मपाल डूडी का सम्मान करता है। गांव की मुख्य सड़क पर स्थित शहीद स्मारक के सामने से गुजरने वाले लोग पैदल नमन करते हैं, जबकि वाहन चालक हॉर्न बजाकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं।
उन्होंने बताया कि शहीद की प्रतिमा का अनावरण 23 जून 2019 को हुआ था। तब से अब तक स्मारक पर 26 श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन सभी आयोजनों में गांव के उम्मेद ताखर तीन किलोमीटर पैदल चलकर ताजे फूलों के साथ पहुंचते हैं और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे पिलानी स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से शामिल होते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने और नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति व देशसेवा के संस्कार देने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2256843

