ब्राह्मण समाज की एकजुटता और संगठन सशक्तिकरण पर मंथन
ब्राह्मण समाज की एकजुटता और संगठन सशक्तिकरण पर मंथन
झुंझुनूं : चूना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवा सहभागिता, सामाजिक समरसता, संस्कार संरक्षण तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय और नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में विप्रसेना के जिलाध्यक्ष गुलजारीलाल शर्मा, गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया, रामगोपाल महमिया, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट सुशील कुमार जोशी, पवन पुजारी और वशिष्ठ कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने समाज उत्थान को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक के संयोजक एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला ने बताया कि समाज हित के मुद्दों पर व्यापक सहमति बनी है तथा शीघ्र ही अगली बैठक आयोजित कर संगठन की मजबूती और समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
इस दौरान रामचंद्र पाटोदा, राकेश सहल, रमेश चौमाल, गोपीराम पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, अमृत जोशी, लीलाधर पुरोहित, सुरेंद्र जोशी, सुरेंद्र भीमसरिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2256900

