[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंगदान का संकल्प लें, कई लोगों को दे सकते हैं नया जीवन : कलक्टर सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंगदान का संकल्प लें, कई लोगों को दे सकते हैं नया जीवन : कलक्टर सुराणा

अंगदान का संकल्प लें, कई लोगों को दे सकते हैं नया जीवन : कलक्टर सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों से अंगदान प्रतिज्ञा अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंगदान केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च संकल्प है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) की ओर से 31 अगस्त 2026 तक अंगदान प्रतिज्ञा अभियान चलाया जा रहा है। जिलेवासी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर या क्यूआर कोड स्कैन कर स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प ले सकते हैं। सुराणा ने बताया कि पिछले वर्ष चूरू जिला इस अभियान में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था और इस वर्ष भी अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी की अपील की।

उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आमजन और हितधारक https://notto.abdm.gov.in पोर्टल पर विजिट कर अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर स्वेच्छा से अपनी प्रतिज्ञाएं दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles