[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, डॉ. सुनील चौधरी हुए जिला स्तर पर सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, डॉ. सुनील चौधरी हुए जिला स्तर पर सम्मानित

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, डॉ. सुनील चौधरी हुए जिला स्तर पर सम्मानित

झुंझुनूं : विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (निश्चेतन) डॉ. सुनील चौधरी को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। समारोह में जनसंख्या स्थायित्व एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और परिवार कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह तथा पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू सहित प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। डॉ. सुनील चौधरी को मिले इस सम्मान पर चिकित्सा जगत एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनकी समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान बताया।

Related Articles