SFI ने RBSE बोर्ड फीस वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन:10वीं-12वीं की बढ़ी फीस तत्काल वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
SFI ने RBSE बोर्ड फीस वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन:10वीं-12वीं की बढ़ी फीस तत्काल वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर : स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की तहसील कमेटी सरदारशहर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा फीस में की गई बढ़ोतरी का विरोध किया है। मंगलवार को संगठन ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि RBSE ने 2026-27 की बोर्ड परीक्षा की फीस में 200 रुपए की वृद्धि की है। पहले यह फीस 650 रुपए थी, जिसे अब बढ़ाकर 850 रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार, प्रायोगिक परीक्षा की फीस भी 100 रुपए से बढ़ाकर प्रति विषय 200 रुपए कर दी गई है।
SFI के जिला सचिव संदीप भारतीय ने ज्ञापन में कहा कि महंगाई के इस दौर में फीस बढ़ोतरी से गरीब किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने आशंका जताई कि कई छात्र-छात्राएं फीस का भुगतान न कर पाने के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं।
SFI ने मांग की है कि छात्रों और अभिभावकों को राहत देने के लिए बढ़ाई गई फीस को तत्काल वापस लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर छात्र नेता मुकेश चारण, ओमप्रताप रामसीसर, भरत राज बरोड़, सुभान खान, सलमान खान जैतसीसर, राजकुमार और तहसील अध्यक्ष अनिल बरोड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256641


