[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में भामाशाह सम्मान समारोह:अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यीकरण, विकास में सहयोग देने वालों का सम्मान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में भामाशाह सम्मान समारोह:अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यीकरण, विकास में सहयोग देने वालों का सम्मान किया

सादुलपुर में भामाशाह सम्मान समारोह:अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यीकरण, विकास में सहयोग देने वालों का सम्मान किया

सादुलपुर : सादुलपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल सौंदर्यीकरण टीम ने सोमवार को अंबेडकर सर्किल पर भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सर्किल के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों में सहयोग देने वाले भामाशाहों और वर्ष 2002 में प्रतिमा स्थापना में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में अब तक हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।

वक्ताओं ने बताया कि अंबेडकर सर्किल के सौंदर्यीकरण अभियान की प्रेरणा सूरजभान नायक उर्फ एम.पी. साहब से मिली थी। उनके मार्गदर्शन में बोरिंग, फव्वारा मरम्मत, वाटर कूलर स्थापना, पौधारोपण और बिजली व्यवस्था सुधार जैसे कई जनहितकारी कार्य पूरे किए गए।

भामाशाहों का सम्मान किया।
भामाशाहों का सम्मान किया।

समारोह में हाजी अनवर बेग, मुमताज बेग, अरशद बेग, अकबर बेग और विजेंद्र सिंह गोठवाल सहित कई भामाशाहों को सम्मानित किया गया। अतिथियों और वरिष्ठजनों को साफा, माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने अंबेडकर सर्किल की स्थापना के उद्देश्य और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पिलानी में निर्माणाधीन अंबेडकर बुद्ध विहार के स्थापना समारोह में सभी को सपरिवार आमंत्रित किया। अंत में, उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। भामाशाहों, वरिष्ठजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles