तबादलों के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन:बोले-शैक्षणिक व्यवस्था हुई खराब, मानवीय संवेदनाओं के विपरीत बताया
तबादलों के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन:बोले-शैक्षणिक व्यवस्था हुई खराब, मानवीय संवेदनाओं के विपरीत बताया
नीमकाथाना : राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उप शाखा ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षक ट्रांसफरों के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। संगठन ने इन तबादलों को मानवीय संवेदनाओं के विपरीत बताया है।
शैक्षणिक व्यवस्था हुई प्रभावित
ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर मल सैनी ने बताया- सत्रारंभ और नामांकन अभियान जैसे महत्वपूर्ण समय में हजारों शिक्षकों का स्थानांतरण कर विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी की गई, जिसके तहत असाध्य रोग से पीड़ित, विधवा, दिव्यांग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी दूरस्थ क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की है कि बदले की भावना से किए गए और मानवीय संवेदनाओं के विपरीत सभी स्थानांतरण तत्काल निरस्त किए जाएं। इसके साथ ही, सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुरूप शिक्षकों के सभी संवर्गों के लिए एक स्थायी, पारदर्शी और न्यायसंगत स्थानांतरण नीति शीघ्र लागू की जाए।
समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र
ज्ञापन सौंपने के बाद, संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर लंबित शिक्षक समस्याओं से संबंधित एक मांग-पत्र भी सौंपा। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए वार्ता का समय मांगा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने संगठन की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।
राजस्थान शिक्षक संघ (RTA) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार सैनी और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 15 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर और 17 जुलाई को संभागीय संयुक्त निदेशक (JD) कार्यालयों पर शिक्षा मंत्री के विरोध में व्यापक प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर RTA प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल गुर्जर, ब्लॉक मंत्री विकास मीणा, कोषाध्यक्ष सांवरमल सैनी, अर्जुनलाल सिराधना, मदनलाल आर्य, राकेश ऐचरा, सुभाष चंद सैनी, मुकेश जांगिड़, झाबरमल मीणा, मौजीराम वर्मा, मदन लाल यादव, गिरीश मिठारवाल सहित ब्लॉक के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2256594
