[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी कॉलेज में मार्कशीट, डिग्री वितरण की अंतिम तिथि:15 जुलाई तक प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट, बाद में विश्वविद्यालय जाना होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी कॉलेज में मार्कशीट, डिग्री वितरण की अंतिम तिथि:15 जुलाई तक प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट, बाद में विश्वविद्यालय जाना होगा

खेतड़ी कॉलेज में मार्कशीट, डिग्री वितरण की अंतिम तिथि:15 जुलाई तक प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट, बाद में विश्वविद्यालय जाना होगा

खेतड़ी : खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद काॅलेज में स्टूडेंट्स के लिए मार्कशीट और डिग्री वितरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद छात्रों को अपनी अंकतालिकाएं और डिग्रियां प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर से वर्ष 2016 से 2024 तक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थी 15 जुलाई तक महाविद्यालय कार्यालय से अपनी अंकतालिकाएं एवं डिग्रियां प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य महिपाल वर्मा ने बताया कि मार्कशीट और डिग्री वितरण कार्य प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जा रहा है। विद्यार्थियों को अपना मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यकता पड़ने पर रविवार को भी वितरण किया जाएगा।

प्राचार्य वर्मा ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपनी मार्कशीट एवं डिग्रियां अवश्य प्राप्त कर लें। 15 जुलाई के बाद शेष बची अंकतालिकाएं एवं डिग्रियां विश्वविद्यालय को वापस भेज दी जाएंगी, जिसके बाद छात्रों को इन्हें प्राप्त करने के लिए सीधे विश्वविद्यालय से संपर्क करना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker