सिंघाना के थली शिविर में 35 जाति-मूल प्रमाण पत्र जारी:104 पशुओं का उपचार, विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं
सिंघाना के थली शिविर में 35 जाति-मूल प्रमाण पत्र जारी:104 पशुओं का उपचार, विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत थली में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 35 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 104 पशुओं का उपचार भी किया गया। विभिन्न विभागों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर प्रभारी तहसीलदार बजरंग जाखड़ और सहायक शिविर प्रभारी बिशम्भर जांगिड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तहसीलदार जाखड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ये ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।
राजस्व विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी
प्रशासक पवन कुमार जांगिड़ ने राजस्व विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। विभाग की ओर से 5 खाता विभाजन, 25 नाम शुद्धिकरण, 1 आबादी प्रस्ताव और 1 श्मशान घाट प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अतिरिक्त, 35 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र और 2 पट्टे भी जारी किए गए।
चिकित्सा विभाग की एलोपैथी ओपीडी में 25 मरीजों का उपचार किया गया, वहीं पशुपालन विभाग ने 104 पशुओं का इलाज किया। बिजली विभाग ने 3 खराब मीटरों को ठीक किया। आयोजना विभाग ने 3 जनाधार संशोधन और सहकारिता विभाग ने 2 पीएम किसान सत्यापन के कार्य पूरे किए। पीएचईडी विभाग ने 2 बोरिंग की मरम्मत करवाई, जबकि खाद्य विभाग ने 9 लाभार्थियों की केवाईसी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256536


