[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह:खेतड़ी पंचायत समिति पहले स्थान पर रहीं, दो लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह:खेतड़ी पंचायत समिति पहले स्थान पर रहीं, दो लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह:खेतड़ी पंचायत समिति पहले स्थान पर रहीं, दो लाख की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

खेतड़ी : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में खेतड़ी पंचायत समिति ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए पंचायत समिति को दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहाड़ा और ग्राम पंचायत सिहोड़ को भी 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

खेतड़ी पंचायत समिति को यह सम्मान परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थिरीकरण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता अभियान और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मिला है। इस उपलब्धि से पूरे खेतड़ी उपखंड में उत्साह का माहौल है।

प्रधान, बीसीएमओ समेत अन्य का सम्मान किया

जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सम्मान प्रदान किया। खेतड़ी पंचायत समिति की प्रधान मनीषा गुर्जर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश यादव, बीपीएम जयकुमार, बीएएफ रितू पालीवाल, सीएचसी मेहाड़ा प्रभारी डॉ. संजय भारद्वाज, ग्राम पंचायत सिहोड़ के सरपंच मुकेश कुमार, डॉ. पंकज यादव और उप जिला अस्पताल खेतड़ी के नर्सिंग ऑफिसर अनिल कुमार को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद, सभी ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य विभाग की टीम, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा सहयोगिनियों, एएनएम और आमजन के सहयोग को दिया। अधिकारियों ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और परिवार नियोजन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी ने टीम भावना के साथ कार्य किया।

Related Articles