ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराने भूमि विवाद का समाधान, दो संयुक्त खातों का मौके पर हुआ विभाजन
ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराने भूमि विवाद का समाधान, दो संयुक्त खातों का मौके पर हुआ विभाजन
नूआं : पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूआं में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों से लंबित दो संयुक्त खातेदारी प्रकरणों का मौके पर ही आपसी सहमति से समाधान कर भूमि का विधिसम्मत विभाजन किया गया। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनवाकर विवाद का निस्तारण कराया।
तहसीलदार डॉ. भास्कर ने राजस्व नियमों की जानकारी देते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद सहमति बनने पर भूमि का मौके पर ही विभाजन कर दिया गया। पहले प्रकरण में स्वर्गीय भागीरथ सिंह के उत्तराधिकारियों के बीच, जबकि दूसरे प्रकरण में स्वर्गीय शिवकरण एवं स्वर्गीय प्रताप सिंह के उत्तराधिकारियों के मध्य भूमि का वैधानिक बंटवारा किया गया।
वर्षों से लंबित विवाद समाप्त होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर की निष्पक्ष कार्यशैली और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए इसे सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बताया।
शिविर में विकास अधिकारी अमित चौधरी, ग्राम पंचायत प्रशासक नाहिदा बानो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2255119


