[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : पर्यावरण दिवस पर खेतड़ी में लेपर्ड सफारी की हुई शुरुआत:सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, विधायक ने विकास के लिए 35 लाख रुपए देने की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : पर्यावरण दिवस पर खेतड़ी में लेपर्ड सफारी की हुई शुरुआत:सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, विधायक ने विकास के लिए 35 लाख रुपए देने की घोषणा

पर्यावरण दिवस पर खेतड़ी में लेपर्ड सफारी की हुई शुरुआत:सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, विधायक ने विकास के लिए 35 लाख रुपए देने की घोषणा

झुंझुनूं-खेतड़ी : विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर खेतड़ी को बड़ी सौगात मिली है। सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर से वर्चुअल उद्घाटन कर लेपर्ड सफारी की शुरुआत की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, पर्यटन निदेशक देवेंद्र सिंह, डीएफओ आरके हुड्डा थे, जबकि अध्यक्षता गज सिंह अलसीसर ने की। सीएम सलाहकार ने खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन में फीता काटकर विधिवत रूप से लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया।

खेतड़ी को पर्यटन के रूप में किया विकसित

सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा खेतड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित करने में यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन में लेपर्ड सफारी शुरू कर खेतड़ी के विकास में गति देने का काम किया है। खेतड़ी के बाशिंयाल रिजर्व कंजर्वेशन को लेपर्ड सफारी पार्क नाम दिया गया है। इसमें वर्तमान समय में दो दर्जन से अधिक लेपर्ड, चिंकारा, भेड़िया, सियार, नीलगाय सहित अन्य वन्य जीव व अनेक तरह के पक्षी विचरण करते हैं। यह अभ्यारण 70 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। इसमें अलग-अलग स्थान पर वॉच टावर, वाटर पॉइंट, व्यूप्वाइंट बनाकर इसे डेवलप किया गया है। अभ्यारण में जिप्सी के जरिए पर्यटक घूमकर क्षेत्र का दीदार कर सकेंगे।

खेतड़ी वन्य अभ्यारण की शुरुआत होना खेतड़ी के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि खेतड़ी में साठ करोड़ रुपए की लागत से सब जिला अस्पताल बनाया जाएगा, जहां लोगों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सुविधा भी मिल पाएगी। इस दौरान विधायक डॉ सिंह ने लेपर्ड सफारी क्षेत्र का भ्रमण किया और लेपर्ड सफारी अभ्यारण को विकसित करने के लिए 35 लाख रुपए देने की घोषणा की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर गोकुल चंद सैनी, लीलाधर सैनी, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह, रेंजर विजय फगेडिया, ग्यारसीलाल, डॉ अरविंद माथुर, शंकर बीलवा, डॉ अक्षय शर्मा, बंटी गुप्ता, इस्लामुद्दीन, नाहर सिंह गुर्जर, महावीर गुर्जर, रमाकांत वर्मा, सुनील सैनी, प्रकाश अवाना, सहदेव चौहान, शाहरुख खान, महिपाल सिंह रिणवा, सत्यवान पूनिया, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, रतन सिंह, सुमन, लक्ष्मी, सरला, रणवीर सिंह, ओम प्रकाश पायल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet