बाल संस्कार शालाओं से ही होगा उज्ज्वल भविष्य का निर्माण : विश्व हिंदू परिषद
बाल संस्कार शालाओं से ही होगा उज्ज्वल भविष्य का निर्माण : विश्व हिंदू परिषद
झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद, झुंझुनूं विभाग की ओर से श्याम मंदिर में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के लिए बाल संस्कार प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् एवं प्रार्थना के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में झुंझुनूं, चिड़ावा और चूरू जिले से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मातृशक्ति संयोजिका नीलम ने बाल संस्कार शालाओं के संचालन, उद्देश्य, कार्यपद्धति, अभिभावकों से संपर्क तथा बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष विनोद सिंघानिया ने कहा कि केवल शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं। संस्कारवान बच्चे ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
चिड़ावा मातृशक्ति जिला संयोजिका नीलम ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिक से अधिक बाल संस्कार शालाएं प्रारंभ करने और अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से इससे जोड़ने का आह्वान किया।
जिला मंत्री जयराज जांगिड़ ने कहा कि बचपन में मिले संस्कार ही व्यक्ति के भविष्य की नींव रखते हैं। प्रशिक्षण वर्ग में हिंदू धर्म के 16 संस्कारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रांत धर्माचार्य सह संपर्क प्रमुख रामानंद पाठक, जिला मंत्री विनोद जांगिड़, जिला सहमंत्री प्रवीण कुमार शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, कौशल्या, अनीता, तनु सैनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बाल संस्कार शालाओं का विस्तार करने का संकल्प लिया। साथ ही भजन, समूह गीत एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2255127


