जल जीवन मिशन की बंद टंकी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
तहसीलदार ने दिया पांच दिन का लिखित में आश्वासन, मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय शिविर उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब नांगल ढहर के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी बंद पड़ी पानी की टंकी को लेकर मोर्चा खोल दिया। पानी की किल्लत से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी व उदयपुरवाटी तहसीलदार ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने जलदाय विभाग के एईएन (AEN) और जेएन (JEN) को मौके पर निर्देश देकर पूरी समस्या पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की। इसके बाद तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों को समस्या समाधान के लिए पांच दिन का लिखित आश्वासन दिया गया।
पांच दिन में समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि लिखित आश्वासन के बाद भी पांच दिनों के भीतर बंद टंकी को चालू नहीं किया गया और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो नांगल पंचायत भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान सैनी समाज के अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, योगेन्द्र सैनी, ताराचंद सैनी, विकास सैनी, बनवारी लाल, लक्खी प्रसाद सैनी, महादेवाराम सैनी, शंकर लाल सैनी, नोरंग लाल सैनी, मदन सैनी, राधेश्याम सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2254949


