सादुलपुर में टीचर्स ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया:तबादला नीति का विरोध किया, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सादुलपुर में टीचर्स ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया:तबादला नीति का विरोध किया, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सादुलपुर : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने सोमवार को मिनी सचिवालय परिसर में राज्य सरकार की तबादला नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री का का पुतला जलाया। मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।संघ ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सत्र की शुरुआत और नामांकन अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे शिक्षकों में भय और असंतोष का माहौल है।

मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी का आरोप
संगठन ने बताया कि तबादलों में मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी की गई है। अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ-साथ असाध्य रोग से पीड़ित, विधवा और दिव्यांग शिक्षकों का भी दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रांसफर किया गया है।
कई शिक्षक तबादले रुकवाने या करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जिससे विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों का असंतुलन पैदा हो गया है और हजारों स्कूल केवल तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।

बदले गए आदेश निरस्त करने की मांग की
संघ का कहना है कि इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नामांकन अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने मांग की है कि बदले गए आदेश तत्काल निरस्त किए जाएं और शिक्षकों के सभी वर्गों के लिए स्थायी स्थानांतरण नीति लागू की जाए।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 15 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर और 17 जुलाई को संभाग मुख्यालयों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।
इस दौरान वेदपाल मलिक, रतन पुनिया, सुखवीर पुनिया, महेंद्र पूनिया, सविता धोलिया, रामनिवास गुर्जर और ओमप्रकाश मुहाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254645

