सिंघाना ने इस्लामपुर को हराकर क्रिकेट खिताब जीता:विजेता टीम को मिला 15 हजार रुपए का पुरस्कार, संजय सैनी मैन ऑफ द सीरीज
सिंघाना ने इस्लामपुर को हराकर क्रिकेट खिताब जीता:विजेता टीम को मिला 15 हजार रुपए का पुरस्कार, संजय सैनी मैन ऑफ द सीरीज
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के बनवास खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सिंघाना की टीम ने इस्लामपुर को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस्लामपुर की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतीश गजराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र पुहानियां ने की, जबकि छोटू प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
30 टीम ने लिया था भाग
प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 30 टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने विजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को 7100 रुपए नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में संजय सैनी को मैन ऑफ द सीरीज और मोनू सैनी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि सतीश गजराज ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा दी। गजराज ने समाज से भी नशा करने वालों को प्रोत्साहित न करने बल्कि उन्हें इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
ये रहे मौजूद
समारोह में मधुसूदन, जगमोहन सैनी, प्रदीप गुर्जर, सोनू जांगिड़, प्रवीण यादव, लक्की स्वामी, मनोज कुमार, महेश कुमार, विश्वास कुमार, दिव्यांश सिंह और योगेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2254610


