सादुलपुर में तीन युवकों से मारपीट:ड्यूटी पर जा रहे थे तीनों, युवक ने किया हमला
सादुलपुर में तीन युवकों से मारपीट:ड्यूटी पर जा रहे थे तीनों, युवक ने किया हमला
सादुलपुर : सादुलपुर में वंदे भारत ट्रेन में ड्यूटी पर जा रहे तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने राजगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित लाल मोहम्मद ने थाना अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आदिल, चचेरे भाई आबिद और दोस्त राहुल वंदे भारत ट्रेन में कार्यरत हैं। रविवार शाम को जब तीनों ड्यूटी पर जा रहे थे, तब रास्ते में युसुफ दमामी पुत्र मांगू खान दमामी ने उन्हें रोककर कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस घटना में आदिल को चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी युसुफ ने एक महीने पहले भी उनके साथ मारपीट की थी। उस समय उसे छह महीने के लिए पाबंद किया गया था। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी युसुफ दमामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। लाल मोहम्मद की रिपोर्ट पर राजगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2254591


