[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में डॉक्टर से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:डाॅक्टर्स ने कार्रवाई की मांग पर किया था कार्य बहिष्कार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में डॉक्टर से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:डाॅक्टर्स ने कार्रवाई की मांग पर किया था कार्य बहिष्कार

नीमकाथाना में डॉक्टर से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:डाॅक्टर्स ने कार्रवाई की मांग पर किया था कार्य बहिष्कार

नीमकाथाना : सदर थाना पुलिस ने गणेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश गुर्जर से मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशुतोष शर्मा और सतवीर यादव को दबिश देकर पकड़ा।

यह घटना कुछ समय पहले हुई थी, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। घटना के दिन से ही पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सदर थानाधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

इस घटना के विरोध में ब्लॉक के डाॅक्टर्स ने कार्य बहिष्कार किया था और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। गणेश्वर सीएचसी के डॉक्टरों ने दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट को निंदनीय बताया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सीएचसी पर ताला जड़कर विरोध जताया था, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद शांत करवाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker