[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जमीनी विवाद में हमला करने के 5-आरोपी गिरफ्तार:खाटूश्यामजी में सरियों से की थी मारपीट; एक महीने से थे फरार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जमीनी विवाद में हमला करने के 5-आरोपी गिरफ्तार:खाटूश्यामजी में सरियों से की थी मारपीट; एक महीने से थे फरार

सीकर में जमीनी विवाद में हमला करने के 5-आरोपी गिरफ्तार:खाटूश्यामजी में सरियों से की थी मारपीट; एक महीने से थे फरार

सीकर : सीकर जिले की खाटूश्यामजी क्षेत्र में जमीन विवाद पर हमला करने के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 1 महीने से फरार थे। खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक महिला सहित 5 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया।

सीकर SP प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- सभी आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

खाटूश्यामजी सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने बताया- घटना 12 जून की है। गोवर्धनपुरा निवासी गणेश कुमार सांखला और उसके पिता हनुमान प्रसाद धोबी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि आरोपियों ने जबरन हमारे खेत में घुसकर लोहे के सरियों से हम पर हमला किया था। वारदात में पीड़ितों के गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने टीम बनाकर मारा छापा

घटना के बाद आरोपियों के फरार होने पर ASP डॉ. तेजपाल सिंह ने सर्च टीम बनाई। टीम के कॉन्स्टेबल इंद्राज को मुखबिर से आरोपियों के छिपने के ठिकाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुवालाल बलाई, मोहन लाल बलाई, बंशीधर बलाई, रामपाल बलाई और गोकुल देवी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker