[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पवन जोशी ने सहायक लेखाधिकारी का पदभार संभाला:राजकीय कन्या महाविद्यालय में रिक्त पद पर नियुक्ति, स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

पवन जोशी ने सहायक लेखाधिकारी का पदभार संभाला:राजकीय कन्या महाविद्यालय में रिक्त पद पर नियुक्ति, स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया

पवन जोशी ने सहायक लेखाधिकारी का पदभार संभाला:राजकीय कन्या महाविद्यालय में रिक्त पद पर नियुक्ति, स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया

बबाई : राजकीय कन्या महाविद्यालय बबाई में सहायक लेखाधिकारी का रिक्त पद भर दिया गया है। सोमवार को पवन जोशी ने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया। यह पद काफी समय से खाली था।

पदभार ग्रहण करने के लिए पवन जोशी सोमवार दोपहर को कन्या महाविद्यालय पहुंचे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवीशंकर शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने फूल-मालाएं और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

प्राचार्य डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सहायक लेखाधिकारी के आने से महाविद्यालय के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब उन्हें बार-बार खेतड़ी नोडल महाविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवीशंकर शर्मा, प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र सैनी, सरिता बाजिया, अनिता, जितेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।

इनके अलावा स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतड़ी से सहायक लेखाधिकारी संदीप कुमार सैनी, जिला परिवहन कार्यालय खेतड़ी से सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार खटाणा, तहसील कार्यालय खेतड़ी से सहायक लेखाधिकारी नरेंद्र कुमार, उपकोष कार्यालय खेतड़ी से कनिष्ठ लेखाकार संजय कुमार और पूर्व सहायक लेखाधिकारी हरीराम शर्मा सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles