[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल संस्कार से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य : विश्व हिंदू परिषद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल संस्कार से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य : विश्व हिंदू परिषद

बाल संस्कार से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य : विश्व हिंदू परिषद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद झुंझुनूं विभाग की ओर से रविवार को श्याम मंदिर में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के लिए बाल संस्कार प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और प्रार्थना के साथ हुआ। इसमें झुंझुनूं, चिड़ावा और चूरू जिलों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण वर्ग में बाल संस्कारशालाओं के संचालन, उद्देश्य, कार्यपद्धति, अभिभावकों से संपर्क तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष विनोद सिंघानिया ने कहा कि केवल शिक्षा पर्याप्त नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कारों का समावेश भी आवश्यक है। संस्कारवान बालक ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

चिड़ावा मातृशक्ति जिला संयोजिका नीलम ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दौर में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और पारिवारिक संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। बाल संस्कारशालाओं के माध्यम से बच्चों का व्यक्तित्व विकास किया जाता है।

जिला मंत्री जयराज जांगिड़ ने कहा कि बचपन में मिले संस्कार ही व्यक्ति के भविष्य की दिशा तय करते हैं। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत धर्म प्रचार सह प्रमुख रामानंद पाठक, जिला सह मंत्री प्रवीण शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, कौशल्या, अनीता, तनु सैनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक बाल संस्कारशालाएं शुरू करने का संकल्प लिया।

Related Articles