[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोगानुसार योग शिविर रतननगर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोगानुसार योग शिविर रतननगर

रोगानुसार योग शिविर रतननगर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : कस्बे के सार्वजनिक खेल मैदान के अंदर बने हुए जगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय रोग अनुसार योग शिविर का आगाज हुआ कार्यक्रम के संयोजक व योग शिक्षक पूर्व सैनिक अधिकारी विजय गोठवाल ने बताया कि कस्बे में पिछले 5 साल से लगातार निशुल्क योग कक्षाएं से चलाई जा रही है, शिविर में 25 महिलाएं तथा 40 पुरूषों ने शिरकत की, शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तथा पतंजलि के सह राज्य प्रभारी डॉ सत्यनारायण झाझडिया ने योग लाभार्थियों को बताया कि किस रोग में लाभ के लिए कौनसा आसन तथा प्राणायाम करना चाहिए, योगाचार्य शंकरलाल कटारिया ने आसन कर के दिखाए तथा सभी को अभ्यास भी करवाया, साथ ही आए हुए योग साधकों को एक्यूप्रेशर विधि द्वारा इलाज के बारे में भी बताया गया प्रोफेसर के सी सोनी ने अपनी कृति “रतननगर एक विरासत पुस्तक” डॉक्टर झाझडिया को भेंट किया वहीं हीरावत फाउंडेशन की तरफ से डॉक्टर झाझडिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया, मदनलाल मीणा, संजय जैन, विनोद तंवर, सरवण, देवकीनंदन गोठवाल, कोडा मल सोनी, श्रीराम, कन्हैया, रामकुमार, गंगाराम ने हीरावत फाउंडेशन की तरफ से प्रायोजकीय भूमिका निभाई, विनोद शर्मा, मनीष चोटिया, श्याम चूलेट, महेश कटारिया मौजूद रहे।

Related Articles