[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले के प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

जिले के प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर

18 सितंबर से होगा "किसान शक्ति संगम" महापड़ाव, बीदासर गौशाला में पोस्टर विमोचन सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : भारतीय किसान संघ, जिला चूरू द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान एवं जिले के प्रत्येक खेत को सिंचाई का पानी मिले जैसी महत्वपूर्ण मांग सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 18 सितंबर 2026 से चूरू जिला मुख्यालय पर किसान शक्ति संगम के नाम से अनिश्चितकालीन महापड़ाव आयोजित किया जाएगा आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिलेभर में जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में बीदासर तहसील प्रवास के दौरान गौशाला प्रांगण में समाजसेवी चानाराम सुथार (ढ़ढेरू) के सानिध्य में महापड़ाव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर शंकर महर्षि – प्रांत जल संरक्षण प्रमुख चंद् सिद्ध – प्रांत मंत्री, एडवोकेट मुकेश रामपुरा जिला अध्यक्ष,लालचंद गोदारा तहसील अध्यक्ष बीदासर नरपत सिंह, हरिराम, धूकल राम, पूनमचंद,दिनेश रतावा, कैलाश, गोविंद राम, प्रताप सिंह, टीकूराम, पुनाराम बामनिया भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रामपुरा ने बताया कि चूरू जैसे जल संकटग्रस्त जिले में आज भी हजारों किसान सिंचाई के पर्याप्त साधनों के अभाव में खेती करने को विवश हैं।

भारतीय किसान संघ की सबसे प्रमुख मांग है कि जिले के प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाए ताकि किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित 10 अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की 11 सूत्री मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान संघ ने जिले के सभी किसान भाइयों से आह्वान किया है कि वे 18 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में चूरू पहुंचकर किसान शक्ति संगम” को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।

Related Articles