कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की बड़ी पहल, ‘हरा-भरा उदयपुरवाटी’ के लिए 21 दिनों में लगेंगे 2500 पौधे
सात दिवसीय अभियान का हुआ आगाज, गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर बांटे जाएंगे पौधे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ राजस्थान द्वारा एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। रविवार से शुरू हुए इस सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूरे क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्य किया जा रहा है।
धरती को हरा-भरा करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के संयोजक व कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जमालपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत अगले 21 दिनों के भीतर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करेंगे। टीम के सदस्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में जाकर आमजन को पौधे वितरित करेंगे और साथ ही खाली स्थानों पर पौधे लगाने का कार्य भी करेंगे। के.के. सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण को शुद्ध रखना है। अभियान के तहत 21 दिनों में 2000 से लेकर 2500 तक पौधे लगाने और वितरित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर एकजुट हुई टीम
यह पूरा अभियान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण बचाने की इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राकेश जमालपुरिया, के.के. सैनी, हंसा वर्मा, मोहनलाल सैनी, नाथूराम, राधेश्याम कुमावत, गुलाब शेरावत, रामपाल वर्मा, सुनील कुमार, गिरधारी, भागीरथ, महेश कुमार सहित प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2253426


