[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोकर राम स्मृति छात्रावास में बैठक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

पोकर राम स्मृति छात्रावास में बैठक सम्पन्न

पोकर राम स्मृति छात्रावास में बैठक सम्पन्न

लाडनूं : निकटवर्ती सुजला कालेज स्थित पोकर राम स्मृति किसान छात्रावास सुजला कालेज में हुकमाराम कड़वा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए गए। वयोवृद्ध डॉ.टीका राम ठोलिया ने मोहन राम जानू द्वारा छात्रावास निर्माण में अपनी तरफ से निर्माण कार्य में पट्टीयों के सहयोग व कमरे निर्माण कार्य को झुठ बोलना व बेबुनियाद बताया। पिछले दिनों आयोजित हुए तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह के सफल आयोजन व हिसाब-किताब को सही एवं छात्रावास हित में बताया गया।

मोहन राम जानू द्वारा कोर कमेटी के अध्यक्ष चौधरी हुकमाराम कड़वा को बैठक में स्तीफा देने के कथन से मुकरने पर एक बारगी शोर गुल पैदा होने व बैठक में उपस्थित ज्यादातर लोगों द्वारा प्रबंधन समिति सदस्यों के स्तीफे का प्रस्ताव पारित किया गया और आगामी 16अगस्त को आम बैठक बुलाने की बात कही गई। इससे पूर्व छात्रावास में संचालित विवेकानंद डिफेंस एकेडमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा दौड़ के प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि इलियास खां रालोद नेता,भंवर सिंह ओडिंट, हुकमाराम कड़वा, मोहन राम जानू, मोहन राम खिलेरी, प्रहलाद सिंह, जगदीश प्रसाद घिंटाला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ, गोपाल सिंह भरनावा,पना राम भामू अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा व चैना राम मुंडेल संरक्षक विवेकानंद डिफेंस एकेडमी थे। बैठक में छात्रावास के उन्नयन एवं विकास में गोपी राम बिजारणियां, नाथूराम ठोलिया,आशा राम ठेकादार, परसाराम बैंधा, जय राम बुरड़क, भंवर लाल मंडा, महेंद्र ठोलिया तथा राम लाल निठारवाल सहित तमाम लोगों ने आपसी सहयोग एवं सामंजस्य स्थापित कर नवीन कार्यकारिणी बनाने की बात कही और मोहन राम जानू ने डा.राम गोपाल बिडियासर द्वारा अध्यक्ष के दायित्व को ग्रहण करने की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि आगामी 31जुलाई तक नये आजीवन सदस्य बनाने के बाद 2अगस्त को सदस्यों की सूची जारी की जाएगी और समाचार पत्रों में चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी।

Related Articles