ढाणी सागडू में पूर्वजों की स्मृति में मनाया वन महोत्सव
ढाणी सागडू में पूर्वजों की स्मृति में मनाया वन महोत्सव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम पंचायत सिहोड़ की ढाणी सागड़ू में रविवार को स्वर्गीय रामकरण यादव, देवाराम यादव एवं धनसीराम यादव की पुण्य स्मृति में वन महोत्सव एवं सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, डॉ. रामानंद शर्मा, सत्यव्रत शास्त्री एवं दास महेंद्र आदि थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक डॉ. एस.पी. यादव ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। डॉ. एस.पी. यादव ने बताया कि इन पौधों की पूरी जिम्मेदारी ली गई है। उन्होंने कहा कि यदि सूखे के कारण पानी की कमी होती है तो टैंकरों से पानी मंगवाकर पौधों की सिंचाई की जाएगी, लेकिन किसी भी पौधे को सूखने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद प्रसादी का भी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मनीषा गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए और पौधों की नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक पेड़ लगने से पर्यावरण संतुलित रहेगा और वर्षा में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने कहा कि केवल पौधे लगाकर छोड़ देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी परवरिश करना भी उतना ही आवश्यक है। पेड़ धरती माता का श्रृंगार हैं। जिस प्रकार बिना श्रृंगार के सौंदर्य अधूरा लगता है, उसी प्रकार पेड़ों के बिना धरती भी सूनी दिखाई देती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अनिल शर्मा, सत्यव्रत शास्त्री एवं दास महेंद्र ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर पप्पू यादव, ओमप्रकाश यादव, रामसमझ, सिद्धार्थ यादव, डॉ. सचिन यादव, विकास, रमेश, रामेश्वरलाल, हरिसिंह, रामस्वरूप, बाबूलाल, आनंद, सुरेन्द्र, विवेक, राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों का लाभ उठाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253407


