देवनारायण सेवा समिति ने लगाए 65 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
देवनारायण सेवा समिति ने लगाए 65 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम दूधवा में देवनारायण सेवा समिति ने समस्त ग्रामवासियों के जनसहयोग से बाबा ठाठेश्वर महाराज के प्रांगण में 65 पौधों का पौधारोपण किया। इस दौरान लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर तारबंदी एवं जाली की व्यवस्था भी की गई, ताकि उनका बेहतर संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी ग्रामीणों ने पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बाबा ठाठेश्वर महाराज के महंत जसनाथ महाराज, भोलानाथ महाराज, रमेश लक्कड़, ताराचंद दारमका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर, मुंशीराम, देवनारायण सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, ईश्वर सिंह, विक्रम दारमका, राकेश खटाना, सुनील, दिलीप, भोजराज, विक्रम, रामकिशन, शेर सिंह, भूप सिंह, अजय डीलर, अजय अध्यापक, विजय, विकास, विनोद भरगड़, पूरणमल, अनिल तवर, शीशराम, नरेंद्र खटाना, नेतराम गराटी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253407


