लेट हुए तो नो एंट्री… बदहाल सड़क बनी बाधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक राईका
झुंझुनूं : सरकारी नौकरी की उम्मीद लेकर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को रविवार को परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। शहर के एक परीक्षा केंद्र के बाहर बदहाल सड़क, जलभराव और कीचड़ के कारण अभ्यर्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। समय पर केंद्र पहुंचना अनिवार्य होने के कारण अभ्यर्थी हाथ में प्रवेश पत्र और जरूरी दस्तावेज संभालते हुए सड़क के किनारे-किनारे पैदल निकलते दिखाई दिए।

तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि सड़क के बड़े हिस्से में पानी भरा होने से दर्जनों अभ्यर्थी कीचड़ से बचते हुए सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। कई अभ्यर्थियों को जूते-चप्पल बचाकर चलना पड़ा, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी जलभराव के बीच से निकलना पड़ा। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा में देर होने पर प्रवेश नहीं मिलता, इसलिए मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब शहर में बड़ी प्रतियोगी परीक्षा आयोजित थी, तब परीक्षा केंद्रों के आसपास की सड़क और जल निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त होनी चाहिए थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253460


