[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट संजीव कुमार वर्मा बने अध्यक्ष:सेवा-समर्पण का लिया संकल्प, लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडवोकेट संजीव कुमार वर्मा बने अध्यक्ष:सेवा-समर्पण का लिया संकल्प, लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

एडवोकेट संजीव कुमार वर्मा बने अध्यक्ष:सेवा-समर्पण का लिया संकल्प, लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

चूरू : चूरू में लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में एडवोकेट संजीव कुमार वर्मा ने अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी ने सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के परिचय, दीप प्रज्ज्वलन और मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने सभा प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके बाद लायन सुनील रंजन टकनेत ने ध्वज वंदना और विश्व शांति के लिए राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

2 नए सदस्यों को शपथ दिलाई

पूर्व अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, किए गए सेवा कार्यों और सामूहिक सहयोग की जानकारी दी। समारोह में लायन गोविंद शर्मा और पूर्व प्रांतपाल ने क्लब के 2 नए सदस्यों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने घोषणा की कि उनका कार्यकाल सेवा, संवेदना, सहभागिता और सतत विकास की भावना पर आधारित रहेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, नेत्र जांच शिविर, शिक्षा, स्कूली छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

समर्पण व अनुशासन के साथ काम करने का संदेश

इस अवसर पर लायन श्रवण केजरीवाल ने सेवा को लायंस की सबसे बड़ी पहचान बताया और नई कार्यकारिणी को समर्पण तथा अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। रीजन चेयरपर्सन लायन अनुराग शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन बबीता कुमावत और पूर्व प्रांतीय सचिव लायन प्रदीप शेरेवाला ने भी विचार साझा किए।

Related Articles