खाटूश्यामजी स्कूल में दो लेक्चरर ने संभाला कार्यभार:स्टूडेंट्स को हिंदी और केमिस्ट्री की बेहतर शिक्षा मिलेगी
खाटूश्यामजी स्कूल में दो लेक्चरर ने संभाला कार्यभार:स्टूडेंट्स को हिंदी और केमिस्ट्री की बेहतर शिक्षा मिलेगी
रानौली : पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, खाटूश्यामजी में दो नए लेक्चरर ने कार्यभार ग्रहण किया है। रसायन विज्ञान के पद पर मदनलाल कुमावत और हिंदी के पद पर रघुनाथ प्रसाद ने विधिवत पदभार संभाला। स्कूल के स्टूडेंट्स और स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
प्रिंसिपल बनवारी लाल कुमावत ने इस मौके पर कहा कि दोनों लेक्चरर के जुड़ने से स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा। प्रिंसिपल ने आशा जताई कि दोनों टीचर अपने अनुभव और ज्ञान से स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यक्रम में भागीरथ सिंह बाजड़ोलिया (प्रिंसिपल), प्रकाश वर्मा (प्रिंसिपल), राजेश कुमार परसोया (वाइस-प्रिंसिपल), मुकेश कुमार कुमावत (सीनियर टीचर), शंकर सिंह रूंडला (व्याख्याता), श्रवण लाल मीणा, सुरेश कुमार निठारवाल, राजेश सिंगड़, भंवर, कमलेश, महेश कुमार और दीपक सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नए लेक्चरर का अभिनंदन किया और उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
उपस्थित टीचर्स ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों लेक्चरर के अनुभव और समर्पण से स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं और नियमित अध्ययन में बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। स्कूल परिवार ने दोनों टीचर्स के सफल कार्यकाल और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253385


